Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में शुरु हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान, जून में एक करोड़...

उप्र में शुरु हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान, जून में एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

-मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण, की वैक्सीन लगवाने की अपील

लखनऊ (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच योगी सरकार ने मंगलवार से उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का एक महाअभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के केडी सिह बाबू स्टेडियम में बने एक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया और लोगों से कोरोना वैक्सीन लगावाने की अपील भी की। 
दरअसल राज्य सरकार ने जून माह में एक करोड़ से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने आज से पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारम्भ किया है। इसके लिए प्रदेश भर में छह हजार से अधिक टीकाकारण के केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार तीस दिन तक लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल का कहना है कि राज्य के सभी 75 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाने का महाभियान शुरु किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मिशन जून अभियान के तहत 30 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश भर में छह हजार से अधिक टीकाकारण के केंद्र स्थापित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अभियान का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले और लोगों को बगैर किसी परेशानी के टीका लगाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular