Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में लता मंगेशकर के नाम पर बनेगी अकादमी - योगी

उप्र में लता मंगेशकर के नाम पर बनेगी अकादमी – योगी

– पटियाली मे प्रधानमंत्री की सभा में योगी ने किया ऐलान

कासगंज (हि.स.)। जिले की पटियाली मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में लता मंगेशकर के नाम पर परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी की स्थापना की जाएगी।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा है कि भगवान राम के लिए लता मंगेशकर का जीवन समर्पित रहा। उनके समर्पण भाव को देखते हुए प्रदेश की सरकार ने यह निर्णय लिया है कि उनके सम्मान में अकादमी बनाई जाए। इसके अलावा अयोध्या में एक चौराहे का नाम लता मंगेशकर चौराहा किया जाएगा।

कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 जिलों के मतदाताओं ने प्रदेश के विकास, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए भाजपा को वोट दिया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 58 जिले की जनता का अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना जैसे भयंकर महामारी काल में देश के प्रधानमंत्री की सूझबूझ के चलते लोगों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ा। हर घर में सरकार की मदद मुहैया कराई गई। अयोध्या मंदिर के निर्माण को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरी झंडी मिली। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य निर्माण कराया गया।

इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तमाम योजनाएं लागू हुई। जिससे प्रदेश की जनता लाभान्वित हुई है। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहां की प्रदेश में संचालित डबल इंजन की सरकार ने गुंडागर्दी का खात्मा किया है। कासगंज सहित आस पड़ोस के जिलों में होने वाली गुंडागर्दी पूरी तरह दमन हो गई है। 5 वर्ष के अल्पकाल में सरकार ने प्रदेश को सुरक्षित करने का काम किया है।

अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को आगामी दिनों में प्रदेश को सुरक्षित, विकसित एवं उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भाजपा के लिए आगामी दिनों में होने वाली मतदान प्रक्रिया के दौरान वोट करने की जनता से अपील की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीएल वर्मा, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित आसपास के जनपदों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular