लखनऊ(हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) 06 फरवरी को लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर चक्का जाम करेगी। यह जानकारी शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने दी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रही है। वहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने और स्वामीनाथन रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने की मांग भी दोहराती है। किसानों की मांगों को लेकर बार-बार आवाज उठायी जा रही है, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाकियू ने किसानों की मांगों लेकर चक्का जाम करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए 06 फरवरी को लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर चिनहट के निकट पेट्रोल पम्प पर 12 बजे दिन में सभी किसान एकत्रित होंगे और पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।
