Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में 'मिशन शक्ति' के तहत 3,195 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

उप्र में ‘मिशन शक्ति’ के तहत 3,195 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

लखनऊ (हि.स)। ‘मिशन शक्ति’ के तहत चलाये गए अभियान में एंटी रोमियो दल ने 15 दिन में 3,195 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। 

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ बनाये जाने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एंटी रोमियो दल ने एक नवम्बर से लेकर 15 नवम्बर तक कार्रवाई की गयी है।  

रोमियो दल ने सार्वजानिक स्थल, चौराहे, बाजार, विद्यालय और चौराहा समेत करीब 95,475 जगहों पर चेक किया है। इस दौरान 3,83,806 व्यक्तियों को चेक किया है। धारा 107/116 के तहत 18,831 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। धारा 151 के तहत 7,264 व्यक्ति,धारा 294 के तहत 551 और गुंडा एक्ट के तहत 3,195 व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular