Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में मिले 727 नए कोरोना मरीज, जिलों में संख्या इकाई-दहाई में...

उप्र में मिले 727 नए कोरोना मरीज, जिलों में संख्या इकाई-दहाई में सिमटी

लखनऊ (हि.स.)। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की रणनीति के चलते उत्तर प्रदेश को कोरोना से राहत मिलने लगी है। यहां किसी भी  जिले में बीते 24 घंटे में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 100 से भी कम दर्ज हुई है। वहीं, पूरे प्रदेश में यह संख्या एक हजार से भी कम है। जबकि रिकवरी रेट 97.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह जानकारी सोमवार  कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा बैठक में को टीम-09 ने दी।  
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 727 नए केस सामने आए हैं। इसके विपरीत, 02 हजार 860 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 15 हजार, 681 हैं। इस बीच रविवार को 3.88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, 3 लाख 09 हजार 674 टेस्ट किए गये। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल 05 करोड़, 13 लाख, 42 ​हजार 537 टेस्ट किये जा चुके हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि दो जनपदों में कोरोना का कोई भी केस नहीं है। प्रदेश के 47 जनपदों में इकाई में कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, 26 जनपद ऐसे हैं, जहां संक्रमित केस दहाई में हैं। उन्होंने कहा कि एक भी ऐसा जनपद नहीं है, जहां 100 से अधिक कोरोना मामले हैं।  
प्रदेश के 02 करोड़, 02 लाख, 54 हजार नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब केवल तीन जनपद मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में 600 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। यहां क्रमश: 898, 777 और 623 कोरोना के मामले हैं। इनके अलावा अन्य सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं। घरों में एकांतवास करने वाले मरीजों की संख्या 9 हजार, 286  है। अधिकारियों ने बताया कि कल प्रदेश में 324 मीट्रिक टन ऑक्सीजन वितरित की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular