Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र में मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया...

 उप्र में मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ(हि.स.)।जनपद उन्नाव और बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। एक युवती घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव और बस्ती सड़क हादसों में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर सम्बंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उन्नाव हादसे में मां समेत तीन बेटियों की मौत

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुसरौर गांव के पास की है। माैरावां निवासी धनीराम सविता की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एम्बुलेंस से शव लेकर परिजन वापस घर आ रह थे। तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धनीराम की पत्नी प्रेमा सविता (70) उनकी पुत्री मंजुला (45), अंजलि (40), रूबी (30) शामिल हैं। चौथी बेटी सुधा (36) की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

बस्ती में तीन दोस्तों की मौत

इसी तरह बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थल के पास गुरुवार की देर रात हुए हादसे में एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त पुलिस ने गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी 26 वर्षीय मूलचंद्र, 28 वर्षीय शत्रुघ्न और उन्नाव जिले के सलारपुर निवासी आनंद (26) पुत्र राम अवतार शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular