-मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित
लखनऊ (हि.स.)। महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में 10 बड़ी जनसभाएं करेगी। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 20 जून को अम्बेडकर नगर तथा गोरखपुर संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी सी.डी.ओ. आवास के सामने, अम्बेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मंगलवार 20 जून को मुरादाबाद में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपराह्न 4ः00 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद में आयोजित जनसभा को केन्द्र सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों के साथ संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 20 जून को ही प्रियंका गार्डन स्कूल, धामपुर, बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फर्रूखाबाद, इटावा तथा जालौन संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे टाउन हॉल, उरई, जालौन तथा दोपहर 12:30 बजे नुमाइश पांडाल, इटावा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 2:30 बजे आलू मंडी सातनपुर, फर्रूखाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह केन्द्रीय मंत्री एस.पी.सिंह बघेल के साथ महेन्द्र टैक्निकल कॉलेज, चन्दौली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा आदर्श रामलीला मैदान कोसी मंदिर, रामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार 20 जून को नेशनल इंटर कॉलेज मैदान, हमीरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
बृजनन्दन/दिलीप
