Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में भाजपा सरकार बनी तब बचा संविधान: स्वतंत्रदेव

उप्र में भाजपा सरकार बनी तब बचा संविधान: स्वतंत्रदेव

लखनऊ(हि. स.)। यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा बसपा की सरकारों ने प्रदेश को जमकर लूटा था। उनके शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी लेकिन 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार आई तो प्रदेश में महिलाओं, बच्चों, व्यापारियों समेत आम जन को उनका अधिकार मिल सका। संविधान की रक्षा हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्ष पर बोला हमला। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। हमारे पास उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसे कर्मठ, ईमानदार और स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। योगीराज में महिलाएं, बहनें सुरक्षित हैं। व्यापारी सुगमता से अपना व्यापार कर पा रहे हैं। माफिया भाग रहे हैं। अपराधियों को जेल पसंद है। वह जेल जाना चाह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular