Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: में बसपा को झटका, लालगंज सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

उप्र: में बसपा को झटका, लालगंज सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

लखनऊ (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आजमगढ़ जनपद से सटी लालगंज लोकसभा सीट से सांसद संगीता आजाद सोमवार को बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में संगीता आजाद को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा आजाद ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा परिवार में सांसद संगीता आजाद का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि हमारी विचारधारा व पार्टी से जुड़कर अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनें और सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के मार्ग पर मिलकर आगे बढ़ें।

बृजनन्दन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular