Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : जेपी नड्डा

उप्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : जेपी नड्डा

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत तमाम प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

जेपी नड्डा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में उत्तरप्रदेश की जनता का फिर से आशीर्वाद मिलेगा और हमारी जीत होगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पिछले पांच साल में उप मुख्यमंत्री के रूप में मौर्य ने जनता की सेवा की है। अपने कार्यों से समाज के हर वर्गों को मुख्यधारा में शामिल कराने में तत्पर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को संजोकर काम को आगे बढ़ाया है। नड्डा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता इस बार भी केशव प्रसाद मौर्य को जिताएगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular