Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले

 उप्र में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ(हि.स.)। राज्य शासन ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रयागराज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे शिपु गिरी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक महाराजगंज के सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर का नगर आयुक्त का कार्यभार मिला है। सीडीओ हरदोई आकांक्षा राना को अलीगढ़ का सीडीओ बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज सौम्या गुरुरानी को सीडीओ हरदोई का चार्ज दिया गया है। यशु रूस्तगी को विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा निदेशक प्रशिक्षण एंव सेवायोजन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular