Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही भाजपा : सचिन पायलट

उप्र में ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही भाजपा : सचिन पायलट

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है। किसान बेहाल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का तख्ता पलट होगा। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार और यूपी की पुलिस कानून के दायरे से बाहर जाकर काम करने के आदि हो गये हैं। अब नारे नहीं जुमले नहीं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार को महंगाई को नियंत्रण में लाने का आश्वासन देना चाहिए। कृषि कानून पर कहा कि भाजपा को काले कृषि कानून को वापस लेना चाहिए।

सचिन पायलट ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर मनमोहन के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया गया, वह झूठ निकला। भाजपा ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाये। भाजपा ने यह सब सोची समझी साजिश के तहत किया। आज केन्द्र में भाजपा की सरकार को सात वर्ष हो गये लेकिन सरकार आरोप सिद्ध नहीं कर पायी।

RELATED ARTICLES

Most Popular