Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, अरविंद मलप्पा बने मुजफ्फरनगर के...

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, अरविंद मलप्पा बने मुजफ्फरनगर के डीएम

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। शासन ने जारी तबादले में मुजफ्फरनगर जिले में नये जिलाधिकारी की तैनाती की है। यहां पर तैनात चन्द्रभूषण सिंह की जगह पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी को जिले की कमान सौंपी है।

शासन ने चन्द्रभूषण सिंह को अपर परिवहन आयुक्त के साथ ही परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। आईएएस चैत्रा वी अपर आयुक्त मेरठ मंडल को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular