Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों से मांगा...

उप्र में जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने अगले तीन महीने में प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए हैं। 

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों से तत्काल खाली पदों का ब्यौरा मांगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांट दें। 
अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जल्द ही सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों से भी बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरकारी भर्तियों को लेकर गंभीर हैं। 
श्री अवस्थी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस प्रकार उप्र लोकसेवा आयोग के द्वारा एवं अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से आगे सभी भर्तियाँ तेजी से कराई जाएं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular