Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में जंगलराज, विकास का ढिंढोरा राज्य सरकार का मात्र छलावा: मायावती

उप्र में जंगलराज, विकास का ढिंढोरा राज्य सरकार का मात्र छलावा: मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वर्तमान की भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। विकास का ढिंढोरा मात्र छलावा।

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि बांदा जिले में यमुना नदी पर वर्षाें से पुल के अधूरे पड़े रहने के कारण नाव दुर्घटना में अनेकों लोगों की मौत, हापुड़ में पेशी पर आए आरोपी की दिन दहाड़े हत्या और अब हमीरपुर में गैंगरेप की दर्दनाक घटना। ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में जगलराज है।

उन्होंने कहा कि यूपी में कुल मिलाकर कानून का न्यायपूर्ण इस्तेमाल नहीं होने से आपराधिक तत्वों का बेखौफ हो जाना लचर कानून व्यवस्था का सबूत है। इनका विकास भी कुछ खास जिलों तक ही सीमित है, जबकि यूपी के हर क्षेत्र में अति गरीब व बेरोजगारी है। सरकार इस ओर जरुर ध्यान दे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular