Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में चुनाव से पहले हत्या का दौर शुरू होना चिन्ताजनक, सरकार...

उप्र में चुनाव से पहले हत्या का दौर शुरू होना चिन्ताजनक, सरकार गम्भीर नहीं – मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने विधानसभा व पंचायत चुनाव से पहले हत्या की वारदातों पर चिन्ता जताते हुए सरकार पर आपराधिक घटनाओं को गम्भीरता से न लेकर उसे पुरानी रंजिश आदि से जोड़ने का आरोप लगाया है। 

मायावती ने बुधवार को कहा कि यूपी में विधानसभा व पंचायत चुनाव से पहले नेताओं, वकीलों व व्यापारियों आदि की हत्याओं का दौर शुरू हो जाना चिन्ताजनक है। किन्तु अति-दुखद व निन्दनीय है इन घटनाओं को गंभीरता से न लेकर इन्हें पुरानी रंजिश आदि बताकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना। सरकार ध्यान दे
उन्होंने कहा कि साथ ही, यूपी विधानसभा के कल से शुरू हो रहे सत्र में किसानों व जनहित के अहम मुद्दों के साथ-साथ अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार की घोर लापरवाही व द्वेषपूर्ण कार्रवाई आदि के प्रति सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास करने का पार्टी विधायकों को निर्देश दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular