लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इन चार तबादलों में किसी भी जिले का पुलिस कप्तान नहीं बदला गया है।
आईपीएस अफसरों में पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त रुचिता चौधरी को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पद पर नवीन तैनाती मिली है। पुलिस मुख्यालय से संबद्ध अपर्णा गौतम को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त के पद पर तैनात किया है। मो. नेजाम हसन को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। इनके अलावा आईपीएस अधिकारी अष्टभुजा प्रसाद सिंह को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक/ उप निदेशक यातायात लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
दीपक
