Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में खस्ताहाल है स्वास्थ्य व्यवस्था : शिवपाल यादव

उप्र में खस्ताहाल है स्वास्थ्य व्यवस्था : शिवपाल यादव

फिरोजाबाद(हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को डेंगू व वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों का हाल जाना है। उन्होंने पूरे प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था को खस्ताहाल बताया है।

श्री यादव रविवार को फिरोजाबाद एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डेंगू व वायरल फीवर से ग्रसित मरीजों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर कई सवाल उठाते हुये कहा कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल है, इसीलिए बीमारी से ग्रसित लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद जनपद के दो जन प्रतिनिधियों के बीच झगड़ा चल रहा है, इस वजह से साफ-सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण बीमारी फैल रही है। अस्पताल में भी जो दवायें दी जा रही है वह अच्छी नहीं है। जिससे मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरकार व जिला प्रशासन को अच्छी दवायें उपलब्ध करानी चाहिये, जिससे मरीजों को उन दवाओं का लाभ मिले। इस दौरान विधायक सिरसागंज हरिओउम यादव, पूर्व जिपंअ विजय प्रताप यादव व पूर्व विधायक अजीम भाई आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular