लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नेता विधान परिषद बनाए गए हैं। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्र सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता सदन बनाए जाने की बधाई भी दी है।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व जलशक्त मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार-02 बनने के बाद यूपी विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया था। स्वतंत्रदेव सिंह ने नेता विधान परिषद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता सदन बनाया गया है। योगी सरकार-01 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नेता सदन थे। इस बार वह योगी मंत्रिमण्डल में नहीं हैं।
दिलीप शुक्ल
