Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के जिलाधिकारी बदले

उप्र में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के जिलाधिकारी बदले

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें चार जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

जिन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, उनमें सबसे पहले बलरामपुर के डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को हटाकर उनकी जगह पर केडीए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा को गोण्डा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा राजेश त्यागी को अमरोहा के जिलाधिकारी के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।

गोण्डा के जिलाधिकारी रहे उज्जवल कुमार को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा डा. लोकेश एम मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार और ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त झांसी से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular