Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

उप्र में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

-प्रदेशभर में चिह्नित किए गए 2,846 संवेदनशील स्थान

-धार्मिक स्थलों से 60,150 लाउडस्पीकर हटाये गए

लखनऊ (हि.स.)। ईद और परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने सोमवार को पुलिस एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ईद और परशुराम जयंती के अवसर पर सड़क पर कोई धार्मिक आयोजन न हो। इसका सख्ती से पालन कराया जाये। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

गृह विभाग के निर्देश में कहा गया है कि चंद्र दर्शन के अनुसार ईद-उल फितर का त्योहार तीन मई को मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को निर्देशित किए गए हैं। इस वर्ष 7436 ईदगाह और 19,949 मस्जिद सहित 31,151 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। संवेदशनीलता के आधार पर 2,846 स्थान चिह्नित किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यालय स्तर से 46 कंपनियां पीएसी, 07 सीएपीएफ कंपनियों सहित 04 पुलिस उपाधीक्षकों विभिन्न जनपदों को भेजा गया है। इससे पहले ईद के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ 29,808 बैठकें की गईं। अब तक सभी धर्म के लोगों की सहमति पर 60,150 लाउडस्पीकर हटाये गये, जबकि 60,178 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को कम किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में परंपरागत त्योहार मनाया जाए। ईद की पूर्व संध्या यानी सोमवार (आज) शाम से ही सभी मस्ज्दिों, ईदगाह के पास पुलिस बल तैनात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी पैदल गश्त करें। विगत वर्षों में प्रकाश में आये समस्त विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार आवश्यक पुलिस प्रबंध किया गया है। उन्होंने मुख्यालय एवं जिलों के सोशल मीडिया सेल को विशेष रूप से एक्टिव रहने को कहा है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे- फेसबुक, ट्वीटर, व्हाटसएप, इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया सेल चौबीस घंटे नजर बनाए रखें, जिससें किसी भी अफवाह का खंडन और आपत्तिजनक बातों का प्रसार रोका जा सके।

दीपक/ पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular