Saturday, March 7, 2026
Homeकानपुर उप्र में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद

 उप्र में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद

कानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद है। नवम्बर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ जाएगी। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के चलते अचानक मौसम बदल गया है। कानपुर, लखनऊ सहित 19 जिलों में पारा नीचे गिर जाएगा। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान उप्र में चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देने लगेगा। ऐसी संभावना है कि 27 अक्टूबर से कोहरा छा जाएगा और दिन में भी गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। मेरठ में ठंड की दस्तक हो चुकी है।

अनुमान है कि नवम्बर की शुरुआत अच्छी ठंड के साथ होगी। अरब सागर में उठा चक्रवात उत्तर प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते आगमी 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मेरठ शहर की रात उप्र की सबसे ठंडी रही, यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular