Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र: मुजफ्फरनगर में यमुना, बदायूं में गंगा हुईं खतरे के निशान के...

 उप्र: मुजफ्फरनगर में यमुना, बदायूं में गंगा हुईं खतरे के निशान के ऊपर

लखनऊ(हि.स.)। सावन माह में तेज बारिश से नदियों के बढ़े जलस्तर के बीच गुरुवार को सुबह नौ बजे तक उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मावी क्षेत्र में यमुना नदी और बदायूं जनपद के कचलाब्रिज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर हो गया है।

केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में यमुना नदी खतरे के निशान से .650 मीटर ऊपर और बदायूं में गंगा नदी .450 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दोनों ही नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। माना जा रहा है कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से हापुड़ और बुलंदशहर के गांव क्षेत्र जल्द ही प्रभावित होंगे। जहां गंगा खतरे के निशान से एक मीटर से भी कम बह रही है।

यमुना नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है और आने वाले कुछ ही दिनों में मथुरा क्षेत्र में यमुना नदी का पानी खतरे का निशान पार कर सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश जल संसाधन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं की दो से तीन टीमें गंगा व यमुना के बढ़ते जलस्तर से होने वाले खतरे से निपटने के लिए लगायी गयी है।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular