Monday, February 9, 2026
Homeकानपुरउप्र: मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

उप्र: मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

-प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए प्रेमी ने उठाया कदम

कानपुर/लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर ही कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने अपनी प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए यह योजना बनायी थी।

अपर पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा संतोष कुमार ने बताया कि यूपी डॉयल 112 को व्हाट्सएप के जरिए मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मंगलवार की सुबह दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की गई तो कुछ ही घंटे के अंतराल में बेगमपुरवा निवासी आमीन उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने स्वीकारा कि वह एक लड़की से प्रेम करता था और उसके परिवार वाले उसे पसंद नहीं करते थे। उसने प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए उसके घर से दस दिन पहले मोबाइल चोरी किया था। इसके बाद उस मोबाइल का सिम अपने मोबाइल में डालकर अपने कथित ससुर को फंसाने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दीपक/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular