Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : मुक्त विवि में जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

उप्र : मुक्त विवि में जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र जुलाई 2021-22 के लिए प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने किया। प्रवेश अनुभाग में आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कुलपति ने बी.ए में प्रवेश लेने वाली प्रथम छात्रा का स्वागत किया। 
 कुलपति ने कहा कि इस बार की प्रवेश प्रक्रिया को काफी सरलीकृत किया गया है। जिससे छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। प्रवेश प्रक्रिया एक साथ प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा मेरठ, नोएडा, झांसी, कानपुर, अयोध्या तथा आजमगढ़ क्षेत्रीय केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 1300 अध्ययन केंद्रों में प्रारम्भ हुई। 
प्रवेश प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध 127 शैक्षिक कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आज से शुरू हो गया है। छात्रों की सुविधानुसार इस बार सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश एवं शुल्क जमा किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ ओमजी गुप्ता, डॉ आशुतोष गुप्ता, डॉ संजय सिंह, डॉ आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ दिनेश सिंह, डॉ सतीश चंद जैसल, डॉ सीके सिंह, डॉ त्रिविक्रम तिवारी एवं कुलसचिव डॉ ए के गुप्ता, डॉ प्रभात चंद्र मिश्र सहित विवि के कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular