लखनऊ(हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास कालीदास पर उप्र मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार बन्धुओं, नेताओं, अफसरों के लिए भी यह डायरी उपयोगी है।
नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी सहित आये हुए सभी अतिथियों को शुभकामनाएं दीं। नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन अवस्थी ने कहा कि डायरी के माध्यम से जिले स्तर के पत्रकारों को भी सम्मान देने का प्रयास किया है। डायरी में केन्द्रीय मंत्रिमंडल, सांसदों, विधायको के साथ-साथ प्रदेश के सभी थानों, जिले के अधिकारियों, तीर्थ स्थलों के नाम एवं नम्बर मौजूद हैं। जल्द ही डायरी डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर राज्य मान्यता समिति के महामंत्री शिवशरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय, टीवी पत्रकार दिलीप सिंह, शशि पाण्डेय, राष्ट्रीय सहारा के संपादक विकास शुक्ला भी मौजूद रहे।
दीपक
