Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र : मार्ग दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत

 उप्र : मार्ग दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत

हरदोई (हि.स.)। हरदोई जिले में आधी रात को हुए मार्ग दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घटना की जानकारी पर अपना दुख प्रकट किया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सांडी हरदोई मार्ग पर माझिया गांव के पास शनिवार की देर रात अनिल उर्फ पिन्कू (35), विन्नू (30) और राजवीर (25) एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर रात में अपने गांव जजवासी जा रहे थे। माझिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच में जुट गई।

घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular