– अब 30 जून तक ऑनलाइन मत्स्य पालक कर सकते हैं आवेदन
लखनऊ (हि.स.)। मत्स्य पालकों के लिए कई योजनाओं के आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शनिवार को दी है।
डॉ. संजय निषाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना का अधिकाधिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ा दिया गया है। अब 30 जून 2023 इन योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने मछुआ समाज से योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया है कि अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का लाभ अवश्य उठाए और आवदेन करें। सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण जानने के लिये मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत 30 से भी ज्यादा योजनाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन योजनाओं में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून थी। लेकिन मछुआ समाज की उत्थान के लिए सरकार ने आवेदन की तारीख को बाढ़ने का निर्णय लिया है। योजना में आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। योजना में आवेदन करने के लिए https://fisheriesup.org/websitescheme लिंक को ओपन कर आवेदन कर सकते हैं;
मोहित /राजेश
