Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : मंत्री मोहसिन रजा ने गोद लिए सीएचसी सफीपुर को दिए...

उप्र : मंत्री मोहसिन रजा ने गोद लिए सीएचसी सफीपुर को दिए सवा करोड़ रुपये

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मो​हसिन रजा ने अपनी निधि से उन्नाव के सफीपुर सीएचएसी में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये दिए हैं। 

मोहसिन रजा ने पैतृक कस्बा सफीपुर को ​गोद लिया था। राज्य मंत्री ने सीएचसी सफीपुर में 25 बेड के नए हॉस्पिटल निर्माण, अन्य नवनिर्माण, साज-सज्जा और सिविल वर्क के लिये 84.85 लाख रुपये दिये है। वहीं, सफीपुरवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य के लिए सीएचसी को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए विभिन्न मेडिकल उपकरणों को खरीदने के लिए 39.67 लाख रुपये जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री द्वारा गोद लिए गए सीएचसी सफीपुर को सवा करोड़ की धनराशि दी है। जिससे यहां पर बेहतर स्वास्थ्य मिल सके और मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। 

RELATED ARTICLES

Most Popular