Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : भदोही पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने पर प्रधान लिपिक को...

उप्र : भदोही पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने पर प्रधान लिपिक को निलंबित किया

-सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की फाइल तैयार करने के लिए रिश्वत मांग रहा था

-पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी भदोही को सौंपी

भदोही (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपित, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की फाइल तैयार करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। सम्बंधित लिपिक की लम्बे समय से शिकायत मिल रहीं थी।

पुलिस कार्यालय से जारी सूचना में बताया गया है कि प्रधान लिपिक शंभू यादव को निलंबित करने के बाद मामले की जांच भदोही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार को सौंपी है। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के सेवा प्रपत्र तैयार करने के लिए प्रधान लिपिक शंभू यादव रिश्वत मांग रहा था। विनय सिंह को सेवानिवृत्त हुए कई माह बीत चुके थे। वह प्रपत्र तैयार करने के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, लेकिन आरोपित प्रधान लिपिक रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपित लिपिक पर चार हजार की रिश्वत मांग रहा था, जिसका भुगतान न कर पाने की वजह से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की फाइल लंबित पड़ी थी। यह मामला जब पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular