Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बारिश से तापमान में आयी गिरावट, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

उप्र : बारिश से तापमान में आयी गिरावट, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

लखनऊ (हि.स.)। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आयी है, लेकिन अधिकांश जगहों पर आर्द्रता काफी होने के कारण उमस बरकरार है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस झांसी का रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, बलिया का 35 डिग्री, आगरा का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 33.8 डिग्री सेल्सियस, नजीमाबाद का 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 33.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 20.1 डिग्री सेल्सियस बरेली का रहा। झांसी का 24.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26.6 डिग्री, लखनऊ का 27.5 डिग्री सेल्सियस, बस्ती का 26 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular