Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बारिश न होने से बढ़ी परेशानी, सबसे ज्यादा गर्म रहा...

उप्र : बारिश न होने से बढ़ी परेशानी, सबसे ज्यादा गर्म रहा कानपुर

लखनऊ (हि.स.)। बादल है, लेकिन वर्षा नहीं। किसान बारिश की राह देख रहे। उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। यह हाल पूरे उप्र का है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक कानपुर एयरफोर्स का 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं उमस अभी बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, औराई का 37.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर एयरफोर्स का 40.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर नगर का 37.8 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 39.4 डिग्री, वाराणसी का 27, लखनऊ का 30 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular