Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बारिश की है संभावना, उमस से मिलेगी राहत

उप्र : बारिश की है संभावना, उमस से मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण पंखे की हवा भी काम नहीं कर रही। धूल भरे आसमान के कारण धूप से थोड़ी राहत रही, लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। बुधवार और गुरुवार में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पूर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के कारण बारिश कई जगहों पर हल्की बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र क्षेत्रीय निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है, क्योंकि हवाएं टकरा रही हैं। बुधवार और गुरुवार को कई जगहों पर हल्की बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल जाएगी।

वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को साढ़े दस बजे प्रयागराज का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बहराइच को 33.2 डिग्री, बरेली का 33.4 डिग्री, फुर्सतगंज का 35.6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 31.4 डिग्री, झांसी का 35 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का 34.4 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular