Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बाराबंकी मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने...

उप्र : बाराबंकी मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जनहानि पर जताया दुख

– घटना के बाद वाहन छोड़कर भागा चालक

बाराबंकी (हि.स.)। बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बेकाबू पिकअप ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में दुख जताया है।

क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र स्थित मलौली गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो मोटर साइकिल पर सवार में पांच युवकों को पीछे से जोरकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी मोटर साइकिल पर बैठे युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। घटना की जानकारी पर एएसपी, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतकों की पहचान शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बाराबंकी सड़क हादसे में मरने वालों में तीन युवकों की पहचान हो सकी है। मृतकों में कन्हौली निवासी दीपक (28), अभिषेक गौतम (23), शिवकरण गौतम (32) हैं और दो अन्य की पहचान करायी जा रही है। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पंकज/दीपक/मोहित

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular