Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनउप्र : बस्ती में भोजपुरी फिल्म 'सपनों का सफर' की 10 दिसम्बर...

उप्र : बस्ती में भोजपुरी फिल्म ‘सपनों का सफर’ की 10 दिसम्बर से होगी शूटिंग

लखनऊ (हि.स.)। पद्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सपनो का सफर’ का मुंबई के अलका स्टूडियो में मुहूर्त शॉट हुआ। मुहूर्त पर भोजपुरी फिल्म जगत के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक आर.के. शुक्ल ने बताया की फिल्म की शूटिंग 10 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मनोरम जगहों पर होगी। फिल्म में कुल सात गाने है। इस फिल्म के संगीतकार सावन कुमार है।

निर्देशक ने बताया कि फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है। दोस्तों के संघर्ष की कहानी इस फिल्म में देखने को मिलेगी। इसमें भोजपुरी सिनेमा के बाहुबली फेम प्रिंस सिंह राजपूत, दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल और चंबल ब्वॉय रवि यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता दिव्यसिंघा देव महापात्रा हैं। पटकथा लेखक मनोज पांडेय व छायांकन विजय आर. पांडेय का है। इसके गीत अशोक सिन्हा ने लिखे हैं। इसके अलावा फाइट निर्देशक चेतन-अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी, आर्ट डॉयरेक्टर अलाउदीन, प्रोडक्शन मैनेजर सूर्य शुकुल, रौनक मिश्रा, तरुण झा, पी आर ओ अरविंद मौर्य (उत्तर प्रदेश) हैं। फिल्म में गायक गायक खुशबू जैन, मोहन राठौर, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह और क्रिएटिव निर्देशक सुधांशु पांडेय है।

फिल्म के अन्य कलाकारों में मुख्य कलाकारों में मणि भट्टाचार्य, सृष्टि उत्तराखंडी, संजय पांडेय, तन्मय दास, विजय वर्मा, कृष्णा यादव, अरुण सिंह, इरफान पिंडारी, पप्पू यादव, बबलू यादव, राम सिंह भी अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular