– कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर वायरस को देखते हुए अलर्ट जारी, खानपान पर बढ़ाई गई निगरानी
कानपुर (हि.स.)। कोरोना महामारी से जन जीवन प्रभावित था। तो वहीं बर्ड फ्लू के आ जाने से पक्षियों की भी जान पर बन आई है। पिछले दिनों कानपुर प्राणि उद्यान में हुई पक्षियों की मौत के बाद से सुरक्षा दृष्टि से देखते हुए चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू की दहशत का असर अब मांसाहारी खाद्य पदार्थों में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अब रेलवे स्टेशन में बनी आईआरसीटीसी की बनी कैंटीन में रविवार से यात्रियों को अंडे से बने पदार्थ को अगले आदेश आने तक बन्द कर दिया गया।
आईआरसीटीसी के बने फूड प्लाजा के मैनेजर राम सेवक बाजपेई ने बताया कि हमारे फूड प्लाजा में शाकाहारी भोजन के साथ अंडा चावल की भी बिक्री होती थी। लेकिन बर्ड फ्लू के प्रकोप के चलते व यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए आज अंडे से बने खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी है। जिससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़े। इसका भी हम विशेष ध्यान रख रहे है। क्योंकि फूड प्लाजा में 24 घंटे खानपान की व्यवस्था रहती, जिससे यहां पर आने वाले यात्रियों को उनके पसन्द भोजन मिल सके। वहीं मैनेजर कहना है कि हमारे यहां पिछले दिनों जो भी अंडे से खाद्य पदार्थ का निर्माण हुआ था। उसको अब आगे नहीं बनाया जाएगा।
बताते चलें कि, देश में बर्ड फ्लू का अलर्ट के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में प्राणि उद्यान के पक्षियों में यह खतरनाक वायरस की पुष्टि आई है। कानपुर जू में पक्षियों में मिले बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। प्राणि उद्यान को सील करते हुए दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं रविवार दिनभर किचन व अंडा दुकानों पर प्रशासनिक टीमों ने पहुंचकर सावधानी बढ़ा दी है।
