Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बरसात के मद्देनजर इन्सेफलाइटिस पर नकेल कसने की तैयारी

उप्र : बरसात के मद्देनजर इन्सेफलाइटिस पर नकेल कसने की तैयारी

– मुख्यमंत्री योगी ने प्रशासन को बीमारी के रोकथाम के दिए निर्देश

– इलाज के मुकम्मल इंतजाम करने में जुटे अधिकारी

– आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, एएनएम, ग्राम प्रधानों पर जागरूकता की जिम्मेदारी
लखनऊ (हि.स.)। बरसात के समय में मौसमी और मच्छर जनित बीमारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये हैं। वहीं, इन्सेफलाइटिस पर नकेल कसने की तैयारी भी जोरों पर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।  
बुधवार को ​अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिये विशेष रूप से सर्विलांस व्यवस्थाओं को और बेहतर करने, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ग्राम्य विकास विभाग और बाल विकास पुष्टाहार आदि विभागों से एक्टिव रहने को कहा है।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो रहा है। इस समय इन्सेफलाइटिस जैसी जल जनित बीमारियों के प्रसार का खतरा है। ऐसे में हमको बिना देरी किए बीमारी से बचाव और रोकथाम के काम तेज करने होंगे।
योगी ने कहा कि अस्पतालों में इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी अन्य मच्छर जनित बीमारियों के जांच की व्यवस्था की जाए। जिससे संचारी रोगों का पूर्ण रूप खात्मा किया जा सके। उन्होंने सभी अस्पतालों में इलाज के मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, ग्राम प्रधानों को इन्सेफलाइटिस से बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular