Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बढ़ता जा रहा तापमान, फतेहगढ़ रहा प्रदेश में सबसे गर्म

उप्र : बढ़ता जा रहा तापमान, फतेहगढ़ रहा प्रदेश में सबसे गर्म

-सेहत का रखें ख्याल, धूप में निकलने से बचें

लखनऊ (हि.स.)। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पाचन क्रिया व सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फतेहगढ़ का 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ के अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी के साथ 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। वाराणसी का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। वहीं झांसी का 2.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 45 डिग्री, कानपुर का 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 43 डिग्री, गोरखपुर का 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गयी।

वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम मुजफ्फरनगर का 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बरेली के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हुए, जहां 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखुपर का न्यूनतम तापमान 26.3, कानपुर का 28.5, लखनऊ का 26.9 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 29.4, हमीरपुर का 28.5, वाराणसी का 26 डिग्री सेल्सियस व प्रयागराज का 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

डाक्टर महेन्द्र पांडेय ने बताया तापमान का नीचे-ऊपर होना सेहत के लिए खराब है। ऐसे में लोगों का बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि आवश्यक न हो तो दोपहर में कहीं न जाय। हमेशा पानी पीते रहें। ताजा भोजन या फल का ही प्रयोग करें। खूले में रखा भोजन कदापि न करें। ऐसे में हमेशा दस्त होने का खतरा बना रहता है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular