Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र बजट को ओम प्रकाश राजभर ने बताया झुनझुना

उप्र बजट को ओम प्रकाश राजभर ने बताया झुनझुना

लखनऊ (हि.स.)। उप्र विधानसभा में पेश हुए बजट को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने झुनझुना बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में दलित व शाोषित के लिए नाममात्र की भी सहानुभूति नहीं दिखती।

ओम प्रकाश राजभर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झुनझुना मात्र है। प्रदेश की जनता को ठगने व छलने के लिए सरकारी विभागों पर तो दिल खोल कर मेहरबानी दिखाई गई, जबकि धरातल पर गरीब,शोषित,दलित के लिए नाममात्र की भी सहानुभूति दूर-दूर इस बजट में नही दिखाई पड़ती।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular