Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र बजट : एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने की बस यात्रा

उप्र बजट : एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने की बस यात्रा

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानभवन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिला यात्रियों को निगम बसों में निःशुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गयी है। बस यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण यात्रा सुलभ कराये जाने के उद्देश्य से बस बेड़ो में वृद्धि के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

इसके अलावा निर्भया योजना के अन्तर्गत महिलाओं के लिये 50 वातानुकूलित पिंक सेवायें संचालित हैं, जिसमें महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी बसों में पैनिक बटन स्थापित है। किसी भी आपदा की स्थिति में यात्रा कर रही महिलायें उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा के निरन्तर सम्पर्क में रहती है।

दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular