Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

उप्र: प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने की सहर्ष अनुमति दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।  

मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular