प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश, लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने सोमवार को उ.प्र विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा पुरूष संवर्ग के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेजों में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के रिक्त सात पदों एवं प्रवक्ता हिन्दी के छह पदों का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र ने बताया है कि विज्ञापन सं.1/2015 -16, विभाग सं. 4/42 के अंतर्गत प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के रिक्त सात पदों हेतु साक्षात्कार 23 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न हुआ था। जिसके आधार पर गणेश कुमार, हिमांशु मिश्र, दीप कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार पाण्डेय, कपिल देव यादव व कमलेश कुमार चौरसिया को उपयुक्त पाते हुए नियुक्ति हेतु मुख्य सूची के अंतर्गत संस्तुत किया गया है।
इसी प्रकार विज्ञापन सं. 1/2015-16, विभाग सं. 4/37 के अंतर्गत प्रवक्ता हिन्दी के रिक्त छह पदों हेतु साक्षात्कार 22 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न हुआ था। जिसके आधार पर सच्चिदानन्द पाण्डेय, दिवाकर दूबे, आशीष कुमार पाण्डेय, सोने लाल एवं सुनील कुमार यादव को उपयुक्त पाते हुए नियुक्ति हेतु मुख्य सूची के अंतर्गत संस्तुत किया गया है। श्री मिश्र ने बताया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पदों के सापेक्ष एक अभ्यर्थी ही आयोग द्वारा चयन हेतु सफल हुआ है। रिक्त एक पद को अग्रेनीत करते हुए पुनर्विज्ञापित किये जाने की संस्तुति की जाती है।
Submitted By: Vidyakant Mishra Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
