Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: प्रत्याशियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रचार में उतरे संजय सिंह

उप्र: प्रत्याशियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रचार में उतरे संजय सिंह

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए स्वयं प्रचार की कमान सम्भाल ली है। संजय सिंह लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य नगरों में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सांसद संजय सिंह ने लखनऊ के प्रत्याशियों के प्रचार में उतरकर डोर टू डोर प्रचार किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने संदेश में संजय सिंह ने प्रतिदिन सुबह एवं शाम समय तय कर के लोगों के बीच जाने और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पार्टी के पक्ष में मत मांगने की मांग की।

लखनऊ में महानगर की विधानसभाओं में प्रचार के बाद संजय सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में प्रचार के लिए निकल पड़े। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले एवं दूसरे चरण के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की बैठकें निरंतर चल रही है और संजय सिंह आनलाइन होने वाली बैठकों में रह रहे हैं।

पार्टी कार्यालय में वाररुम में बैठने वाले नेताओं का मानना है कि उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में उनके पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा। 10 मार्च को पार्टी की मेहनत सामने आयेगी और उत्तर प्रदेश में एक नई आंधी चलेगी। आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी सड़क, मोहल्लों में घूमकर प्रचार कर रहे हैं और ऑनलाइन प्रचार भी जोरों पर है। वे दिनरात प्रत्याशियों से सम्पर्क में है।

आप नेताओं का मानना है कि उप्र प्रभारी संजय सिंह के प्रचार में आने से माहौल में फर्क पड़ा है। आगे और भी प्रचार संजय सिंह करने हुए दिखायी देंगे। जो प्रत्याशी सीधी टक्कर दे रहा है, वहां पूरी ताकत लगायी जा रही हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular