Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष बनी आईपीएस रेणुका मिश्रा

उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष बनी आईपीएस रेणुका मिश्रा

– जल्द ही कई जिलों में बदले जाएंगे मंडलायुक्त और जिलाधिकारी

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 1990 बैच की रेणुका मिश्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। इससे पहले उनके पास पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी थी जो यथावत बनी रहेगी।

सूत्रों की माने तो राज्य सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने में मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों के तबादले करने जा रही है। चौबीस से ज्यादा जिलों में बदलाव होंगे। जनसुनवाई में ढिलाई बरतने वाले जिलाधिकारी हटाए जाएंगे। इसमें पूर्वांचल और पश्चिमांचल के कई जिले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों जनसुनवाई की समीक्षा की थी। समीक्षा में जनसुनवाई निस्तारण में लापरवाही आई सामने आई थी, जिसके बाद ही अधिकारियों के इधर-उधर किए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular