लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मिलावटी शराब पीने से हुई कई लोगों की मौतों के बाद पुलिस विभाग ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बीते 18 दिनों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई है।
पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध एक अधिकारी ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ व चित्रकूट में शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद शराब के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक अभियान चला गया। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आबकारी विभाग में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 3,64,418.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब की तस्करी के मामले में 9,262 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 1316 शराब अवैध भट्टियों को ध्वस्त की गई है। साथ ही शराब भट्टियों के संचालन में लगे 1330 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
उप्र: पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 9,262 लोगों को पकड़ा
RELATED ARTICLES
