–15 अप्रैल तक से सेवानिवृत आईएएस अधिकारी कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ (हि.स.)। उप्र पुलिस एवं आधुनिकीकरण आयोग के सदस्य पद के लिए सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों से आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक मांगे गये हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत उप्र पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आयोग में अध्यक्ष के साथ दो सदस्यों को नामित करने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश की पुलिस व्यवस्था के विविध पहलुओं का अध्ययन कर उसमें सुधार के सुझाव देने एवं पुलिस आधुनिकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण करना है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त होने के कारण इस पद पर चयन के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत इच्छुक अधिकारियों का एक पैनल तैयार किया जाना है।
श्री अवस्थी ने बताया कि आयोग में सदस्य के एक पद पर चयन के लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में इच्छुक सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों से 15 अप्रैल को सायं 05 बजे तक लोकभवन सी-ब्लाॅक, चतुर्थ तल, कक्ष सं0-419 स्थित गृह (पुलिस) अनुभाग-10 में मांगे गये हैं।
