Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र पुलिस एवं आधुनिकीकरण आयोग के सदस्य पद पर आवेदन आमंत्रित

उप्र पुलिस एवं आधुनिकीकरण आयोग के सदस्य पद पर आवेदन आमंत्रित

-आवेदन पत्र 31 दिसम्बर तक निर्धारित प्रारूप पर होंगे स्वीकार्य           
लखनऊ (हि.स.)। उप्र पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आयोग में अध्यक्ष के साथ दो सदस्यों को नामित किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश की पुलिस व्यवस्था के विविध पहलुओं का अध्ययन कर उसमें सुधार के सुझाव देने एवं पुलिस आधुनिकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण करना है। 
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त होने के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत इच्छुक अधिकारियों का एक पैनल तैयार किया जाना है। पैनल तैयार होने के बाद उसमें से किसी एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी को सदस्य चयनित-नामित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आयोग में सदस्य के एक पद पर चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किया जायेगा। इसके साथ ही इच्छुक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आवेदन पत्र भरकर 31 दिसम्बर को सायं 05 बजे तक लोकभवन सी-ब्लाॅक, चतुर्थ तल, कक्ष संख्या-419 स्थित गृह (पुलिस) अनुभाग-10 में प्रेषित कर सकते हैं। 
अपर मुख्य सचिव, गृहने बताया कि आवेदन पत्र 31 दिसम्बर, को सायं 05 बजे तक ही स्वीकार्य किये जायेंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा तथा आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर न होने की दशा में स्वीकार नहीं किये जायेंगे और इसे निरस्त समझा जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular