लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई है। पंचायतों के आरक्षण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। लखनऊ में दूसरे चरण में मतदान सम्पन्न होगा।
प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरा चरण का 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी चरण की मतगणना 02 मई को होगी।
पहले चरण के लिए नामांकन 03 अप्रैल से 04 अप्रैल को दूसरे चरण का नामांकन 07-08 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा। चतुर्थ चरण का नामांकन 17-18 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।
पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान
गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली ,हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
दूसरे चरण में इन जनपदों में होगा मतदान
मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा ,मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, गोण्डा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।
तीसरे चरण के मतदान वाले जनपद
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया।
चौथे चरण के मतदान वाले जिले
बुलन्दशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में मतदान होगा।
ग्राम पंचायत की संख्या-58, 189ग्राम पंचायत के वार्ड-7, 32, 563क्षेत्र पंचायत-826क्षेत्र पंचायत के वार्ड 75855जिला पंचायत-75जिला पंचायत के वार्ड-3, 051मतदान केंद्रों की संख्या-80, 762मतदान स्थल 2,03,050 मतदाताओं की संख्या 12.39 करोड़
