Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र न्यूनतम मृत्यु दर के साथ लड़ रहा कोरोना की लड़ाई-अवनीश अवस्थी

उप्र न्यूनतम मृत्यु दर के साथ लड़ रहा कोरोना की लड़ाई-अवनीश अवस्थी

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव-गृह अवनीश अवस्थी ने राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण एवं इलाज के सम्बंध में देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। आज उत्तर प्रदेश न्यूनतम मृत्यु दर के साथ कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 23.78 करोड़ है और इसके अन्दर कुल 1,87,781 पाॅजिटिव केस में 49,242 सक्रिय केस हैं। 1,35,613 उपचारित हुए हैं, 2,926 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल 45,51,619 टेस्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश में देश का न्यूनतम मृत्यु दर है। 
उन्होंने बताया कि दिल्ली की कुल आबादी 1.80 करोड़ है। उत्तर प्रदेश में पाॅजिटिव केस एवं मृत्यु दर दिल्ली की तुलना में काफी कम है। आज उत्तर प्रदेश न्यूनतम मृत्यु दर के साथ कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका एवं ब्राजील, जैसे देशों में कोरोना मरीजों के एक्टिव केस दर एवं मृत्यु दर की तुलना में उत्तर प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular