Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : नौ डीएसपी समेत छह एएसपी के तबादले

उप्र : नौ डीएसपी समेत छह एएसपी के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले नौ पुलिस उपाधीक्षक और छह अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है।

पुलिस मुख्यालय से शनिवार को जारी सूची में पुलिस उपाधीक्षकों में महेंद्र पाल को सीबीसीआईडी से एलआईयू अलीगढ़, प्रीती सिंह को पीटीएस मेरठ से एलआईयू मेरठ बनाया गया है। कमलेश त्रिवेदी को एटा से एलआईयू बरेली, अखिलेश राय को वाराणसी ग्रामीण, अमित सक्सेना को सहायक सेनानायक 47वीं पीएसी गाजियाबाद, विजेन्द्र सिंह भड़ाना को गाजियाबाद से शामली, विनोद कुमार शर्मा, सीबीसीआईडी लखनऊ से ललितपुर, विनोद कुमार द्विवेदी को पीटीसी सीतापुर से जनपद हरदोई और संजीव कटियार को जनपद प्रतापगढ़ से सोनभद्र भेजा गया है।

छह अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

पुलिस उपाधीक्षक के बाद छह अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए है। इनमें लाल भरत कुमार पाल एएसपी सुरक्षा गोरक्षनाथ मंदिर, अमित कुमार झा स्टॉफ ऑफिसर एडीजी लखनऊ, डॉ. महेंद्र पाल सिंह एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, इंदु प्रभा सिंह एएसपी क्राइम गोरखपुर, विनय चंद्रा एएसपी यातायात अलीगढ़ और विजय शंकर मिश्रा एएसपी नक्सल सोनभद्र बने है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular